सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली समेत 13 शहरों में पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, 16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण
- पहले पॉजीटिव फिर नेगेटिव आया साइना, प्रणय का टेस्ट, थाईलैंड ओपन में खेलने की मिली मंजूरी
- इंदौर में 101 टीकाकरण केन्द्र, 1 फ्रीजर में स्टोर होंगे 10000 डोज
- साइना नेहवाल को नहीं ‘कोरोना’, कल मैदान में उतरने की ‘उम्मीद’
- उत्तरप्रदेश में पहुंची कोरोना टीकों की पहली खेप, शनिवार से शुरू होगा टीकाकरण
Corona virus | अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर सकता है अमेरिका
वॉशिंगटन। अमेरिका सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर सकता है। वॉल स्ट्रीट जनरल ने रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। अमेरिकी सरकार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से अमेरिका के लिए उड़ान भरने से पहले कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर सकती है।
रोग नियंत्रण और रोकथाम के लिए अमेरिकी केंद्र इस आदेश को जारी कर सकता है और यह 26 जनवरी से प्रभावी हो सकता है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना के 2 करोड़ 20 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और 3,76,000 मौतें हुई हैं। अमेरिका दुनिया में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला देश है। (भाषा)
