सम्बंधित जानकारी
- डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबर, AIIMS के डॉक्टरों का दावा इस एलोपैथिक दवा से हो सकता है कंट्रोल
- क्या टीम ‘सुपर 13’ पता लगा पाएगी कि वायरस वुहान से ही निकला था?
- Covid 19 in India: संक्रमण के 13083 नए मामले, 137 की मौत, रिकवरी दर 96.98 फीसदी
- अमेरिका में Corona से 2.58 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित, 4.35 लाख की मौत
- COVID-19 : भारत के त्वरित कदमों से 1 लाख से अधिक लोगों का जीवन बचाया गया
COVID-19 : दिल्ली में Corona रिकवरी दर 98 फीसदी के पार, सक्रिय मामलों में आई गिरावट
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामले घटकर 1400 के करीब पहुंच गए हैं। राहत की बात यह भी है कि रिकवरी दर अब भी 98 फीसदी के पार है।
दिल्ली में शनिवार को सक्रिय मामले 115 और घटकर अब 1,436 रह गए। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में यह गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 183 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,34,956 तक पहुंच गई है, जबकि 290 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,22,671 हो गई। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 98.06 फीसदी पहुंच गई है।
इस दौरान आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,849 पर पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.71 फीसदी रह गई है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है।
राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 68,967 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 1.06 करोड़ के पार पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जांच का औसत 5,62,143 है।(वार्ता)
