सम्बंधित जानकारी
- कुर्बानी मूवी में अमिताभ बच्चन की जगह कैसे आए विनोद खन्ना?
- आमिर खान की दिल को रिलीज हुए 35 साल पूरे, ये बातें फिल्म को आज भी बनाती हैं क्लासिक लव स्टोरी
- 'आमी डाकिनी' में अपने किरदार के लिए राची शर्मा ने ली 'स्त्री' की श्रद्धा कपूर से प्रेरणा
- झंकार बीट्स के 22 साल: इन फिल्मों ने किया मेल फ्रेंडशिप और भावनात्मक संवेदनशीलता को फिर से परिभाषित
- सितारे जमीन पर की रिलीज के लिए आमिर खान ने ओटीटी छोड़ अपनाया थिएटर का रास्ता, प्रोसेनजीत चटर्जी ने की तारीफ
मराठी एक्टर तुषार घाडीगांवकर का निधन, पंखे पर लटकी मिली लाश
photo credit : Social Media
एक्टर का शव उनके घर में पंखे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि जब तुषार ने कई सारे फोन कॉल्स का जवाब नहीं दिया। कई बार दरवाजा खटखटाने पर नहीं खोला तो परेशान होकर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
शुरुआती जांच से पता चलता है कि तुषार काम नहीं मिलने के कारण टेंशन में थे और उसी के कारण उन्होंने ये कदम मजबूरन उठाया होगा। हालांकि उनकी पत्नी और पिता ने दावा किया कि उन्हें इसके पीछे साजिश लगती है। फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
तुषार का अंतिम संस्कार शनिवार, 21 जून की दोपहर को भांडुप श्मशान घाट पर किया गया। जहां इंडस्ट्री से जुड़े कुछ साथी और दोस्त मौजूद थे। तुषार ने मराठी फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में अपने अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
तुषार घाडीगावकर ने टीवी और फिल्मों में आने से पहले इंटरकॉलेजिएट वन-एक्ट प्ले सर्किट में अपनी पहचान बनाई थी। वह लवंगी मिर्ची, मन कस्तूरी रे और सुखच्या सारिणी हे मन बावरे जैसे सीरियल में नजर आए थे। वह हाल ही में सन मराठी शो 'सखा माझा पांडुरंग' में भी दिखे थे।
