1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. israel lebanon ceasefire extended donald trump`

इजराइल-लेबनान शांति वार्ता: 3 हफ्ते के लिए बढ़ा सीजफायर, राष्ट्रपति ट्रंप ने की अहम बैठक

lebanon israel ceasefire
Israel Lebanon Ceasefire : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और लेबनान के बीच जारी सीजफायर को 3 और हफ्तों के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है। व्हाइट हाउस में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद ट्रंप ने लेबनान को हिज्बुल्लाह के खिलाफ सुरक्षा का भरोसा दिया है, जिसके बाद दोनों देशों ने अमेरिका का आभार व्यक्त किया है।
 
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैन्स, सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो, इजराइल में एम्बेसडर माइक हकाबी, और लेबनान में एम्बेसडर मिशेल इस्सा, आज ओवल ऑफिस में इजराइल और लेबनान के उच्च पदस्थ प्रतिनिधियों से मिले। बैठक बहुत अच्छी रही!
 
उन्होंने इस पोस्ट में कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स लेबनान के साथ काम करने जा रहा है ताकि उसे हिज्बुल्लाह से खुद को बचाने में मदद मिल सके। इजराइल और लेबनान के बीच सीजफायर तीन हफ्ते के लिए बढ़ाया जाएगा। मैं जल्द ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन की मेजबानी करने का इंतजार कर रहा हूं।
सीजफायर बढ़ाने की घोषणा के बाद इजराइल और लेबनान ने भी अमेरिका को धन्यवाद दिया। इजराइल और लेबनान के बीच 17 अप्रैल को 10 दिन का सीजफायर लागू हुआ था, जो रविवार 27 अप्रैल को खत्म होने वाला था।
 
गौरतलब है कि इजराइली सेना ने 2 मार्च को लेबनान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था। लेबनानी अधिकारियों के अनुसार, इजराइल के हमले शुरू होने के बाद से लेबनान में अब तक करीब 2500 लोग मारे गए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अब हर छात्र पर डिजिटल नजर : ‘अपार प्लस’ से UP में 2.68 करोड़ आईडी जनरेट, योगी सरकार का एजुकेशन ट्रैकिंग मॉडल बना मिसाल