सम्बंधित जानकारी
दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
Latest News Today Live Updates in Hindi : दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी आग। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। पल पल की जानकारी...
01:14 PM, 3rd Jun
गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना से मन अत्यंत व्यथित है। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। इस हृदयविदारक घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना से मन अत्यंत व्यथित है। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। इस हृदयविदारक घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों को…
— Amit Shah (@AmitShah) June 3, 2026
12:53 PM, 3rd Jun
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर में हुए दर्दनाक हादसे पर दुख जताया। पीएमओं ने पीएम मोदी के हवाले से एक्स पर पोस्ट कर कहा, दिल्ली के मालवीय नगर में आग की घटना के कारण लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (ex-gratia) दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
The loss of lives due to a fire incident in Malviya Nagar, Delhi is tragic. My condolences to those who have lost their loved ones. Wishing a speedy recovery to the injured. Authorities are providing all possible assistance to those affected.
— PMO India (@PMOIndia) June 3, 2026
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from…
12:13 PM, 3rd Jun
दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी आग। इस दर्दनाक हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
11:23 AM, 3rd Jun
-TMC के दर्जनभर बागी विधायक कोलकाता में राज्य विधानसभा पहुंचे। 80 में से 59 विधायकों के समर्थन का दावा।
-बागी विधायकों ने स्पीकर से मिलकर तृणमूल कांग्रेस पर दावा ठोका। उन्होंने कहा कि असली टीएमसी हमारी। नेता विपक्ष के पद पर भी दावा किया।
11:18 AM, 3rd Jun
-TMC के दर्जनभर बागी विधायक कोलकाता में राज्य विधानसभा पहुंचे और स्पीकर से मुलाकात की।
-बागी गुट ने 80 में से 59 विधायकों के समर्थन का दावा किया।
-बागी गुट ने 80 में से 59 विधायकों के समर्थन का दावा किया।
11:18 AM, 3rd Jun
-हमले के बाद खान सर ने कोचिंग को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया।
-शिक्षक खान सर ने कहा कि मुख्य मुद्दा यह लगता है कि हम इतनी कम फीस पर क्यों पढ़ा रहे हैं? हमें इतने शानदार नतीजे क्यों मिल रहे हैं? हम प्रशासन से अपील करते हैं कि वे सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखें, और यह समझें कि गरीबों का भी शिक्षा पर अधिकार है। जब हज़ारों की संख्या में नतीजे आते हैं, तो कुछ असामाजिक तत्वों को खतरा महसूस होने लगता है। उन्हें लगता है कि वे हमें दबा सकते हैं। हमलावरों ने ऑफिस में पूरी तरह तोड़फोड़ की और गोलियां चलाईं... CCTV फुटेज अधिकारियों को सौंप दिया गया है। हमारे सुरक्षा गार्ड ने भी हमलावरों की पहचान कर ली है, ये पास के कोचिंग सेंटर के लोग हैं। हमें सुरक्षा चाहिए।
