1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Famous actor Rishi Kapoor hospitalized

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती

Rishi Kapoor
मुंबई। अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे अभिनेता ऋषि कपूर का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने यह जानकारी देर रात दी। 67 वर्षीय ऋषि कपूर को बुधवार सुबह उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया।
 
रणधीर ने कहा, ‘वह अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है।’
अगला लेख
Corona Live Updates : 2 लाख 26 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, 32 लाख के करीब संक्रमित