सम्बंधित जानकारी
- Dev Uthani Gyaras 2021 : देवउठनी एकादशी पर तुलसी के साथ शालिग्राम का विवाह, जानिए इस दिन की 10 खास बातें
- Dev Uthani Gyaras 2021: श्री तुलसी चालीसा पाठ देगा सुख-सौभाग्य और अच्छी सेहत का आशीर्वाद
- Tulsi Vivah 2021 : देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह क्यों किया जाता है, जानिए 10 खास बातें
- Dev Uthani Ekadashi Katha : देवउठनी एकादशी की 3 हैं कथाएं, जानिए पूजन विधि, श्री हरि को कैसे जगाएं
- Dev Uthani Ekadashi 2021: कब है देवउठनी एकादशी? जानें पूजन के शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा
Dev Uthani Ekadashi 2021 : देव प्रबोधिनी एकादशी पर पढ़ें माता तुलसी की आरती
Tulsi Mata ki Aarti
दीपावली के बाद आने वाली एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2021)
कहते हैं। इस दिन तुलसी विवाह होता है। माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ किया जाता है। यहां पढ़ें श्री तुलसी जी की आरती-
श्री तुलसी जी की आरती Tulsi Mata ki Aarti
जय जय तुलसी माता
सब जग की सुख दाता, वर दाता
जय जय तुलसी माता ।।
सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर
रुज से रक्षा करके भव त्राता
जय जय तुलसी माता।।
बटु पुत्री हे श्यामा, सुर बल्ली हे ग्राम्या
विष्णु प्रिये जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता
जय जय तुलसी माता ।।
हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वन्दित
पतित जनो की तारिणी विख्याता
जय जय तुलसी माता ।।
लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में
मानवलोक तुम्ही से सुख संपति पाता
जय जय तुलसी माता ।।
हरि को तुम अति प्यारी, श्यामवरण तुम्हारी
प्रेम अजब हैं उनका तुमसे कैसा नाता
जय जय तुलसी माता ।।
