सम्बंधित जानकारी
- Holi Arti Pujan : होली पर होलिका दहन की 3 आरती
- lakshmi chalisa: लक्ष्मी चालीसा का पाठ यदि किया इन 5 नियमों के अनुसार तो होगा धन लाभ
- श्री लक्ष्मी सहस्रनामावली | Lakshmi Sahasra Namavali
- शिव अष्टोत्तर शतनाम स्तोत्रम : Shiva Ashtottara Shatanama Stotram
- श्री शिव स्तोत्र अष्टोत्तर शतनामावली | Shiva Stotra Ashtottara Shatanamavali
Rang Panchami Arti Pujan : रंग पंचमी की आरती
Rang Panchami Aarti: रंग पंचमी के त्योहार को श्री कृष्ण और राधा की प्रेम लीलाओं से जोड़कर देखा जाता है इसलिए इस दिन दोनों की ही पूजा और आरती का महत्व है।
श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ।
कुन्जबिहारी तेरी आरती गाऊँ।
श्री श्यामसुन्दर तेरी आरती गाऊँ।
श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥
मोर मुकुट प्रभु शीश पे सोहे।
प्यारी बंशी मेरो मन मोहे।
देखि छवि बलिहारी जाऊँ।
श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥
चरणों से निकली गंगा प्यारी।
जिसने सारी दुनिया तारी।
मैं उन चरणों के दर्शन पाऊँ।
श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥
दास अनाथ के नाथ आप हो।
दुःख सुख जीवन प्यारे साथ हो।
हरि चरणों में शीश नवाऊँ।
श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥
श्री हरि दास के प्यारे तुम हो।
मेरे मोहन जीवन धन हो।
देखि युगल छवि बलि-बलि जाऊँ।
श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥
आरती गाऊँ प्यारे तुमको रिझाऊँ।
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊँ।
श्री श्यामसुन्दर तेरी आरती गाऊँ।
श्री बाँकेबिहारी तेरी आरती गाऊँ॥
