सम्बंधित जानकारी
- श्रीराधा के 5 राज, जिनसे आप अब तक हैं अनजान
- राधाष्टमी : राधा-कृष्ण के अमर प्रेम की 5 अनूठी-अनसुनी कथाएं
- Radha Ashtami 2021: राधाष्टमी व्रत, जानिए पूजन विधि, महत्व एवं आरती
- Radha ashtami : कैसे हुआ था राधा रानी का जन्म, जानिए उनका परिवार
- 14 सितंबर, राधा अष्टमी पर पढ़ें विशेष सामग्री...हर लिंक पर एक नया राज खुलेगा...
राधा रानी की आरती, राधा अष्टमी पर जरूर पढ़ें
श्री राधाजी की आरती
आरती राधाजी की कीजै। टेक...
कृष्ण संग जो कर निवासा, कृष्ण करे जिन पर विश्वासा।
आरती वृषभानु लली की कीजै। आरती...
कृष्णचन्द्र की करी सहाई, मुंह में आनि रूप दिखाई।
उस शक्ति की आरती कीजै। आरती...
नंद पुत्र से प्रीति बढ़ाई, यमुना तट पर रास रचाई।
आरती रास रसाई की कीजै। आरती...
प्रेम राह जिनसे बतलाई, निर्गुण भक्ति नहीं अपनाई।
आरती राधाजी की कीजै। आरती...
दुनिया की जो रक्षा करती, भक्तजनों के दुख सब हरती।
आरती दु:ख हरणीजी की कीजै। आरती...
दुनिया की जो जननी कहावे, निज पुत्रों की धीर बंधावे।
आरती जगत माता की कीजै। आरती...
निज पुत्रों के काज संवारे, रनवीरा के कष्ट निवारे।
आरती विश्वमाता की कीजै। आरती राधाजी की कीजै...।
