सम्बंधित जानकारी
- Lakshmi puja for wealth: धन के लिए मां लक्ष्मी की प्रार्थना कैसे करें?
- Akshaya tritiya : 5 दुर्लभ संयोग में मनाएंगे अक्षय तृतीया, जानें खरीदी का शुभ मुहूर्त
- Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें
- Parshuram jayanti 2024: भगवान परशुराम के 5 ऐसे रहस्य जो शायद ही आप जानते होंगे
- Akshaya tritiya 2024: 5 महायोग में मनाएंगे अक्षय तृतीया, धन दौलत चाहिए तो मौका है सुनहरा, 3 चीजें खरीदें
Parshuram jayanti 2024: परशुराम जी की आरती
Aarti Shri Parashuram Ji Ki : अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जी का जन्म हुआ था इसलिए अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती मनाई जाती है। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत है भगवान परशुराम की पावन आरती-
भगवान परशुराम की आरती
शौर्य तेज बल-बुद्धि धाम की॥
रेणुकासुत जमदग्नि के नंदन।
कौशलेश पूजित भृगु चंदन॥
अज अनंत प्रभु पूर्णकाम की।
आरती कीजे श्री परशुराम की॥1॥
नारायण अवतार सुहावन।
प्रगट भए महि भार उतारन॥
क्रोध कुंज भव भय विराम की।
आरती कीजे श्री परशुराम की॥2॥
परशु चाप शर कर में राजे।
ब्रह्मसूत्र गल माल विराजे॥
मंगलमय शुभ छबि ललाम की।
आरती कीजे श्री परशुराम की॥3॥
जननी प्रिय पितृ आज्ञाकारी।
दुष्ट दलन संतन हितकारी॥
ज्ञान पुंज जग कृत प्रणाम की।
आरती कीजे श्री परशुराम की॥4॥
परशुराम वल्लभ यश गावे।
श्रद्घायुत प्रभु पद शिर नावे॥
छहहिं चरण रति अष्ट याम की।
आरती कीजे श्री परशुराम की॥5॥
