सम्बंधित जानकारी
- Khatu Shyam Chalisa : श्री खाटू श्याम चालीसा - श्याम-श्याम भजि बारंबारा
- आज महाकालेश्वर मंदिर में दिन के 12 बजे होगी भस्म आरती, जानिए कारण, महत्व और खास बातें
- शिव जी की आरती : जय शिव ओंकारा सहित 3 आरतियां
- महाशिवरात्रि पूजा विधि: घर पर कैसे करें शिव का पूजन, आसान तरीका जानिए
- शिव जी की आरती : इन 3 आरतियों से होती है भोलेनाथ की आराधना
खाटू श्याम की आरती : ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे
ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे।
ॐ जय श्री श्याम हरे..
रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे।
तन केसरिया बागो, कुंडल श्रवण पड़े।
ॐ जय श्री श्याम हरे..
गल पुष्पों की माला, सिर पार मुकुट धरे।
खेवत धूप अग्नि पर दीपक ज्योति जले।
ॐ जय श्री श्याम हरे..
मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे।
सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे।
ॐ जय श्री श्याम हरे..
झांझ कटोरा और घडियावल, शंख मृदंग घुरे।
भक्त आरती गावे, जय-जयकार करे।
ॐ जय श्री श्याम हरे..
जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे।
सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे।
ॐ जय श्री श्याम हरे..
श्री श्याम बिहारी जी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत भक्तजन, मनवांछित फल पावे।
ॐ जय श्री श्याम हरे..
जय श्री श्याम हरे, बाबा जी श्री श्याम हरे।
निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे।
ॐ जय श्री श्याम हरे.. ।
