सम्बंधित जानकारी
- करवा चौथ की आरती हिंदी में | Aarti of Karwa Chauth in Hindi
- Karwa Chauth Funny Jokes: करवा चौथ की चटपटी आरती बढ़ा देगी त्योहार का मजा
- श्री कनक दुर्गा नंद लहरी: Sri Kanakadurga Anandalahari
- हर संकट से मुक्ति दिलाता है मां दुर्गा का यह चमत्कारी पाठ, जानिए फायदे और विधि
- गणेश आरती, सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची जयदेव जयदेव | Ganesh Aarti Sukh Karta Dukh Harta Jaidev Jaidev
करवा चौथ माता की आरती: karva chauth mata ki aarti
।। करवा चौथ माता की आरती: Chauth Mata Ki Aarti ।।
ॐ जय करवा मैया,
माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा,
पार करो नइया।। ॐ जय करवा मैया।।
सब जग की हो माता,
तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत,
जग के सब प्राणी।। ॐ जय करवा मैया।।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी,
जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे,
दुख सारे हरती।। ॐ जय करवा मैया।।
होए सुहागिन नारी,
सुख सम्पत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु,
विघ्न सभी नाशे।। ॐ जय करवा मैया।।
करवा मैया की आरती,
व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन,
सब विधि सुख पावे।। ॐ जय करवा मैया।।
यह आरती मुख्य रूप से अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और घर में सुख-संपत्ति की कामना के लिए गाई जाती है।
