सम्बंधित जानकारी
- अपार धन-ऐश्वर्य देता है यह पवित्र जानकी स्तोत्र (पढ़ें हिन्दी अर्थसहित)
- सीता नवमी विशेष : आज अवश्य पढ़ें श्री जानकी स्तुति
- श्री राम जी की आरती : श्री राम चंद्र कृपालु भजमन...
- आरती शीतला माता की : इस आरती से प्रसन्न होंगी मां शीतला
- श्री शिव निरंजनम् : भगवान भोलेनाथ की यह पवित्र स्तुति आपने कहीं नहीं पढ़ी होगी
सीता माता की पवित्र आरती : आरति श्रीजनक-दुलारी की। Sita Aarti
आरति श्रीजनक-दुलारी की। सीताजी रघुबर-प्यारी की।।
जगत-जननि जगकी विस्तारिणि, नित्य सत्य साकेत विहारिणि।
परम दयामयि दीनोद्धारिणि, मैया भक्तन-हितकारी की।।
आरति श्रीजनक-दुलारी की।
सतीशिरोमणि पति-हित-कारिणि, पति-सेवा-हित-वन-वन-चारिणि।
पति-हित पति-वियोग-स्वीकारिणि, त्याग-धर्म-मूरति-धारी की।।
आरति श्रीजनक-दुलारी की।।
विमल-कीर्ति सब लोकन छाई, नाम लेत पावन मति आई।
सुमिरत कटत कष्ट दुखदायी, शरणागत-जन-भय-हारी की।।
आरति श्रीजनक-दुलारी की। सीताजी रघुबर-प्यारी की।।
