सम्बंधित जानकारी
- पति-पत्नी का लेटेस्ट चुटकुला: करवा चौथ की मन्नत
- Karwa Chauth Joke: आपका दिन बना देगा हैप्पी करवा चौथ का यह मजेदार चुटकुला
- Karwa Chauth Funny Jokes: करवा चौथ की चटपटी आरती बढ़ा देगी त्योहार का मजा
- Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पूजन का संपूर्ण पाना, क्लिक करें
- करवा चौथ पर क्यों देखती हैं महिलाएं छन्नी से पति का चेहरा, जानिए इस परंपरा का महत्व
करवा चौथ व्रत के नियम, इस दिन क्या करें और क्या नहीं
पूजा अर्चना के साथ ऐसे करें पालन करवा चौथ व्रत का
Karwa chauth par kya karen
Karwa Chauth 2024 : हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर सुहागिन महिलाएं अखंड सुहाग की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं। पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत इस साल 19 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट पर होगा।
माना जाता है कि इस दिन कुछ गलितयों को करने से जातक को व्रत को पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है और व्रत खंडित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन क्या न करें और क्या करें?
करवा चौथ के दिन व्रत के नियम
- करवा चौथ के दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए।
- स्नान करने के बाद पूजा कर व्रत का संकल्प लें।
- सुहागिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए।
- रात को चंद्र दर्शन कर व्रत का पारण करना चाहिए।
- श्रद्धा अनुसार दान करना शुभ माना जाता है।
करवा चौथ के दिन भूल कर भी न करें ये काम
- इस दिन देर तक न सोएं।
- किसी को गलत शब्द नहीं बोलने चाहिए।
- अपने श्रृंगार की चीजें किसी को न दें।
- काले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए।
- किसी झूठ बोलने से बचें।
- पति-पत्नी को आपस में झगड़ा नहीं करना चाहिए।
- व्रत के बाद तामसिक भोजन न करें।
19 अक्टूबर को करवा चौथ व्रत का समय
- करवा चौथ पूजा मुहूर्त - शाम 05 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक
-
करवा चौथ व्रत समय - सुबह 06 बजकर 34 मिनट से शाम 07 बजकर 22 मिनट पर
