दक्षिण भारत में कसा ऑनलाइन गेम्स पर शिकंजा, जानिए क्या है वजह....
भारत में कोरोना लॉकडाउन में एक ओर ऑनलाइन गेम्स का क्रेज तेजी से बढ़ा है। बच्चों से लेकर बड़े तक अपने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम्स खेलते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ दक्षिण भारत 3 प्रमुख राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में ऑनलाइन गेम्स पर शिकंजा कस दिया गया है।
कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि राज्य में बहुत जल्द ही ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा इसके कारण लोग अपने पैसे भी खो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेम के बारे में माता-पिता और अन्य लोगों की कई शिकायतें आईं। इसके बाद राज्य में ऐसी चीजों को बढ़ावा न मिले इसके लिए ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने की सोचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक जुआ की तरह है।
तमिलनाडु में भी सट्टेबाजी से जुड़े ऑनलाइन गेम के माध्यम पैसे गंवाकर आत्महत्या करने के कई मामले सामने आए है। इसे देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग सट्टेबाजी पर बैन लगा दिया है।
mgid
यदि कोई यह ऑनलाइन गेम्स को खेलता पाया गया तो, उसे 5,000 रुपए का जुर्माना लगेगा और उसे 6 महीने की सजा भी हो सकती है।
aniview
इसी तरह आंध्रप्रदेश में सरकार ने सट्टेबाजी और गैम्बलिंग वाले ऑनलाइन गेम Rummy और Poker पर बैन लगाया हुआ है। वहां भी ऐसे लोगों पर जुर्माने और जेल का प्रावधान हैं।