1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Kesariya Ladoo
Written By

भैरव अष्टमी विशेष : उड़द दाल के केसरिया बूंदी लड्‍डू

Kesariya Ladoo
- राजश्री 
 
सामग्री : 
 
2 कटोरी उड़द दाल का आटा (बेसन), 2 कटोरी चीनी, पाव कप दूध, 1 छोटा चम्मच इलायची पावडर, पाव कटोरी काजू-बादाम, पिस्ता की कतरन, केसर 5-6 लच्छे, 1 चुटकी मीठा पीला रंग, तलने के लिए देसी घी (पर्याप्त मात्रा में)। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले पिसी हुई उड़द दाल का आटा (बेसन) को छान लें। उसमें चुटकी भर मीठा पीला रंग मिला कर घोल तैयार कर लीजिए। 
 
अब एक बर्तन में पानी एवं चीनी मिला लें और एक तार की चाशनी तैयार करके रख लीजिए। बनी हुई चाशनी में पीला रंग और केसर हाथ से मसलकर डाल दीजिए। साथ ही इलायची पाउडर भी डाल दें।
 
फिर एक कड़ाही में घी गर्म करके छेद वाली स्टील की चलनी या झारे की सहायता से थोड़ी-थोड़ी करके सारे घोल की बूंदी बनाते जाइए और चाशनी में डालते जाइए। जब बूंदी पूरी तरह चाशनी पी लें, तब उसे एक थाली में निकाल लें और हाथ पर हल्का-सा घी या पानी लगाकर हल्के से दबाते हुए सभी बूंदी के लड्‍डू तैयार कर लें।

mgid

लड्‍डू बनाते समय सभी पर एक-एक काजू अथवा बादाम लड्‍डू के ऊपर हाथ से दबा दें। घर पर तैयार किए गए इन खास लड्‍डूओं से भोग लगाएं।

aniview