मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. FIFA U-17 World Cup Chile
Written By
Last Modified: रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (15:41 IST)

अंडर-17 विश्व कप के लिए चिली की टीम कोलकाता पहुंची

अंडर-17 विश्व कप के लिए चिली की टीम कोलकाता पहुंची - FIFA U-17 World Cup Chile
कोलकाता। फीफा विश्व कप में भाग ले रही चिली की 21 सदस्यीय अंडर-17 टीम रविवार सुबह यहां पहुंची। टीम के खिलाड़ियों के साथ कोच और सहयोगी सदस्य हवाई अड्डे से सीधे होटल चले गए। अर्जेंटीना के पूर्व गोलकीपर हेर्नान कापुटो टीम के कोच हैं।
 
चिली की टीम ग्रुप एफ में इंग्लैंड, इराक और मैक्सिको के साथ है और वह ग्रुप चरण के मैच यहां के साल्ट लेक स्टेडियम में खेलेगी। इस विश्व कप में 8 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से चिली के अभियान की शुरुआत होगी।
 
चिली से 29 सितंबर की रात को सफर की शुरुआत करने वाली चिली की टीम सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर यहां पहुंची लेकिन लंबी यात्रा की थकान के बावजूद भी टीम रविवार को शाम अभ्यास करेगी। जापान में 1993 विश्व कप में पहली बार भाग लेने वाली चिली इस प्रतियोगिता में चौथी बार भाग ले रही है। पिछली बार उन्होंने विश्व कप की मेजबानी की थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भारत को जीत के लिए मिला 243 रनों का लक्ष्य