सम्बंधित जानकारी
- सावन के महीने में रुद्राक्ष धारण करने से होता है भाग्योदय, जानिए कैसे चयन करें अपने लिए सही रुद्राक्ष
- सावन के महीने में महादेव को प्रसन्न करने के लिए इस विधि से धारण करें रुद्राक्ष
- श्रावण में पहनें इतने मनकों वाला रुद्राक्ष, जानिए क्या हैं रुद्राक्ष धारण करने के लाभ
- Sawan Rudrabhishek 2024: ऐसे करेंगें रुद्राभिषेक तो मिलेगा पूजा का पूरा लाभ। जानिए सावन में रुद्राभिषेक की विधि और ज़रूरी पूजन सामग्री
- Sawan Somwar 2024: सावन माह में किस तारीख को रखा जायेगा सोमवार व्रत, जानिए तिथि मुहूर्त और पूजा का महत्व
Mahakal ki Shahi sawari: उज्जैन महाकाल की शाही सवारी कब है?
श्रावण मास में इस बार कब-कब निकलेगी महाकाल बाबा की सवारी?
Ujjain mahakal sawari 2024
2024 में कब-कब निकलेगी महाकाल सवारी:-
पहली सावारी : सोमवार 22 जुलाई।
द्वितीय सवारी : सोमवार 29 जुलाई।
तृतीय सवारी : सोमवार 5 अगस्त।
चतुर्थ सवारी : सोमवार 12 अगस्त।
पंचम सवारी : सोमवार 19 अगस्त को श्रावण महीने में निकाली जाएगी।
षष्टम सवारी : सोमवार 26 अगस्त।
शाही सवारी : सोमवार 2 सितम्बर को निकाली जाएगी।
इन मार्गों से होकर गुजरेगी सवारी: उज्जैन भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी श्री महाकालेश्वर मन्दिर के सभा मण्डप में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद अपने तय समय पर शुरू होकर निकलेगी। यह सवारी महाकाल लोक, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी से होते हुए रामघाट शिप्रा तट पहुंचेगी। रामघाट शिप्रा तट पर सवारी का पूजन-अर्चन होने के बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती समाज मन्दिर, सत्यनारायण मन्दिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मन्दिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार होते हए श्री महाकालेश्वर मन्दिर में वापस लौटेगी।
शाही सवारी : शाही सवारी 2 सितम्बर को उपरोक्त मार्ग के अलावा टंकी चौराहा से मिर्जा नईमबेग, तेलीवाड़ा चौराहा, कण्ठाल, सतीगेट, सराफा, छत्री चौक, गोपाल मन्दिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचेगी।
