शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Woman beaten with a stick in the Sagar
Written By
Last Modified: सागर , गुरुवार, 31 अगस्त 2023 (17:54 IST)

सागर में महिला की लात-घूंसे और डंडे से पिटाई, कांग्रेस ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना

सागर में महिला की लात-घूंसे और डंडे से पिटाई, कांग्रेस ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना - Woman beaten with a stick in the Sagar
Woman Beating Case : मध्‍यप्रदेश के सागर में एक महिला की बर्बरतापूर्वक लात-घूंसे और डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है। महिला की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश महिलाओं के लिए असुरक्षित बन गया है।

खबरों के अनुसार, सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो 12 अगस्त का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला को लात-घूंसों और डंडों से पीटा जा रहा है। एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

पुलिस के अनुसार, गोपालगंज के बस स्टैंड पर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक नामजद सहित 4 लोगों पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

वायरल वीडियो के अनुसार, जिस महिला के साथ मारपीट की गई वह छतरपुर की रहने वाली है। महिला के पास ही एक बच्चा भी बिलख रहा है। सीएसपी के मुताबिक, महिला यहां सामान खरीदने आई थी। बस स्टैंड पर उसका विवाद हुआ था। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।

इस बर्बर घटना को लेकर एक‍ बार फिर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‍भूखे बच्चे के लिए दूध लेने पर महिला को होटल कर्मचारियों ने बर्बरता से पीटा, महिलाओं के लिए असुरक्षित बना मध्यप्रदेश। शिवराज जी, आपके राज में लाड़ली मर रही है। शिवराज हटाओ, बेटियां बचाओ। फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
OCCRP मामले में राहुल गांधी ने कहा- कुछ तो गड़बड़ है, अडाणी को बचा रहे हैं पीएम