मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Vinta Nanda launches complaint against Aloknath
Written By
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (19:35 IST)

आलोक नाथ की मुश्किल बढ़ी, विनता नंदा ने पुलिस में की शिकायत

आलोक नाथ की मुश्किल बढ़ी, विनता नंदा ने पुलिस में की शिकायत - Vinta Nanda launches complaint against Aloknath
मुंबई। लेखिका- निर्देशक विनता नंदा ने बुधवार को यहां के एक थाने में अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ शिकायत दी। नंदा ने आलोक नाथ पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि मामले में उन्होंने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
 
सोशल मीडिया पर हाल में लिखे पोस्ट में नंदा ने आरोप लगाए थे कि आलोक नाथ ने 19 वर्ष पहले उनसे बलात्कार किया था। आलोक नाथ ने आरोपों से इंकार किया और नंदा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया था।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नंदा ने ओशिवारा थाने में नाथ के खिलाफ शिकायत सौंपी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने लिखित आवेदन दिया और हमारी जांच जारी है।
 
इस बीच नंदा ने बयान जारी कर कहा कि पुलिस काफी सहयोग कर रही है और एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक ने उनके बयान दर्ज किए। उन्होंने कहा कि बयान देना मेरे लिए आसान नहीं था।
 
नंदा के बलात्कार के आरोपों के बाद नाथ ने अदालत में सोमवार को दीवानी मुकदमा दायर किया था और कथित तौर पर उन्हें बदनाम करने के लिए एक रुपए का हर्जाना मांगा था। (भाषा)