शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Shock to CM Shinde, Ajit Pawar faction gets important ministry
Written By
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (16:46 IST)

CM शिंदे को झटका, अजित पवार गुट को मिले महत्वपूर्ण मंत्रालय

Ajit Pawar
Maharashtra cabinet expansion: महाराष्ट्र में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार हो गया। इस विस्तार में सबसे ज्यादा नुकसान मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे को हुआ। उनके नहीं चाहने के बावजूद वित्त मंत्रालय अजित पवार के खाते में चला गया। इसके अलावा भी पवार खेमे के पास कई अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालय चले गए। 
 
डिप्टी सीएम अजित पवार को वित्त मंत्रालय के अलावा योजना मंत्रालय भी मिला है। उनके ही गुट के छगन भुजबल को खाद्य एवं नागरिक, अदिति तटकरे को महिला एवं बाल विकास, धनंजय मुंडे को कृषि मंत्रालय, संजय बंसोड़े को खेल, हसन मुशरिफ को स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालय दिया गया है। 
 
शिंदे का कद घटा : धनंजय मुंडे को दिया गया कृषि मंत्रालय पहले मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास था, जबकि खेल मंत्रालय भाजपा के पास था। माना जा रहा है कि इस विस्तार से मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे का कद कम हुआ है। साथ ही वे खुश भी नहीं हैं। वे नहीं चाहते थे कि अजित पवार खेमे को वित्त मंत्रालय दिया जाए। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
ये भी पढ़ें
बीता जून महीना रहा पृथ्वी पर अब तक का सबसे गर्म माह : NASA