शनिवार, 21 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Reknowned film Maker Kalpana Lagmi passed away
Written By
Last Modified: मुंबई , रविवार, 23 सितम्बर 2018 (09:46 IST)

प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का निधन

प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का निधन - Reknowned film Maker Kalpana Lagmi passed away
मुंबई। प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रविवार की सुबह निधन हो गया। वह 64 साल की थीं।
 
लाजमी किडनी और लीवर के काम करना बंद करने की बीमारी से पीड़ित थीं। उनके भाई देव लाजमी ने बताया कि उनका सुबह साढ़े चार बजे (कोकिलाबेन धीरूभाई) अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वह किडनी और लीवर के काम करना बंद करने की बीमारी से पीड़ित थीं।
 
लाजमी एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थीं। वह यथार्थवादी फिल्में बनाने के लिए जानी जाती थीं। उनकी फिल्में अक्सर महिलाओं पर केंद्रित रहती थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रूदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल है।
 
लाजमी की बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म 2006 में प्रदर्शित ‘चिंगारी’ थी। यह फिल्म भूपेन हजारिका के उपन्यास ‘द प्रॉस्टीट्यूट एंड द पोस्टमैन’ पर आधारित थी। हजारिका उनके पार्टनर भी थे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश में अबकी बार आदिवासी सरकार के नारे से भाजपा बेचैन, कांग्रेस ने डाले डोरे