शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Protest of maha vikas aghadi in Mumbai against Shinde Government and Governor Koshyari
Written By
Last Modified: शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (14:20 IST)

मुंबई में महाविकास अघाड़ी का शक्ति प्रदर्शन, उद्धव ठाकरे भी सड़क पर उतरे

मुंबई में महाविकास अघाड़ी का शक्ति प्रदर्शन, उद्धव ठाकरे भी सड़क पर उतरे - Protest of maha vikas aghadi in Mumbai against Shinde Government and Governor Koshyari
मुंबई। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार और छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के विवादित बयान को लेकर महाविकास अघाड़ी ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और एनसीपी नेता अजित पवार भी सड़क पर नजर आए। 
 
मुंबई की सड़कों पर बड़ी संख्‍या में महाविकास अघाड़ी के नेता और कार्यकर्ता नजर आए। जगह-जगह तिरंगे और भगवा झंडे नजर आ रहे थे। एनसीपी नेता दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र के लोक छत्रपति शिवाजी महाराज और अन्य शख्सियतों के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य की शिंदे सरकार को स्पष्ट संदेश है कि उन्हें राज्य का इतिहास बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। 
 
इसी तरह कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि कुछ प्रमुख परियोजनाओं को महाराष्ट्र से हटाकर गुजरात को दे दिया गया और वहां भाजपा ने वहां चुनाव जीता। आने वाले समय में महाराष्ट्र की जनता अपने वोट से भाजपा को कड़ा संदेश देगी। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
ये भी पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की