मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mumbai: Three killed, 10 injured in house collapse
Written By
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (12:05 IST)

मुंबई में मकान ढहने से तीन की मौत, 10 घायल

मुंबई में मकान ढहने से तीन की मौत, 10 घायल - Mumbai: Three killed, 10 injured in house collapse
मुंबई। उपनगरीय मानखुर्द में शुक्रवार को एक मकान के ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
 
एक दमकल अधिकारी ने बताया कि मानखुर्द में एमएचडीए कॉलोनी के नजदीक स्थित मकान में आग लगने की वजह से सुबह करीब सवा छह बजे यह दुर्घटना हुई।
 
मुंबई नगर निकाय के आपदा नियंत्रण कक्ष से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मकान के ढहने से चार महिलाएं और सात बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। एक की मौत उपचार के दौरान हो गई। (भाषा)
ये भी पढ़ें
नोटबंदी से पहले भाजपा ने खरीदी सैकड़ों बाइक्स... बवाल..!