मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Seat sharing formula decided among Mahavikas Aghadi in Maharashtra
Last Updated : मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 (21:03 IST)

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटों पर पर लड़ेगी चुनाव

Maharashtra Election
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है। समझौते के मुताबिक कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। दूसरी ओर, मुंबई में शिवसेना यूबीटी सर्वाधिक 18 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है। 
 
दरअसल, कांग्रेस, शिवसेना-यूबीटी और एनसीपी-एसपी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मतभेद बना हुआ था। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महाराष्ट्र में 103 से 108 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि उद्धव की शिवसेना 90 से 95 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। शरद पवार की एनसीपी को समझौते के तहत 80 से 85 सीटें मिल सकती हैं। 3 से 6 सीट अन्य सहयोगी दलों को मिल सकती हैं। इनमें आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी भी शामिल है। ALSO READ: महाराष्ट्र-झारखंड में BJP ने परिवारवाद को दिया मौका, काशी में पीएम मोदी ने कोसा
 
मुंबई में सबसे ज्यादा सीटें उद्धव को : मुंबई में सबसे ज्यादा 18 सीटों पर चुनाव उद्धव की शिवसेना लड़ेगी। कांग्रेस यहां 14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शरद पवार की पार्टी को 2 सीटें मिलेंगी। 1-1 सीट पर आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेंगी।  ALSO READ: खरगे ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा महाराष्ट्र के किसानों की सबसे बड़ी दुश्मन
 
इससे पहले गठबंधन में मतभेद की खबरों के बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि महाविकास आघाड़ी (एमवीए) की तुलना में सत्तरूढ़ महायुति में ज्यादा समस्या है। महायुति में भाजपा के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। महायुति के घटकों में शामिल भाजपा पहले ही 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। राज्य विधानसभा में कुल 288 सीट हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala