बुधवार, 23 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Minor girl gang rape
Written By
Last Modified: नागपुर , रविवार, 23 अप्रैल 2017 (22:21 IST)

नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म - Minor girl gang rape
नागपुर। शहर के जारीपटका क्षेत्र के एक निर्माणाधीन फ्लैट में 21 और 22 अप्रैल की दरमियानी रात में चार लोगों ने 16 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन चार आरोपियों के अलावा दो अन्य लोगों को भी कथित तौर अपराध के लिए फ्लैट उपलब्ध करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
जोन 2 के डीसीपी एम राकेश कालासागर ने बताया कि अनाथ लड़की सरकारी बालसुधार गृह में रहती थी, जो कि शहर में काटोल रोड पर स्थित है। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की अन्य तीन लड़कियों के साथ 20 अप्रैल को तड़के सुधार गृह से भाग गई थी।
 
हालांकि 21 अप्रैल को तीनों लड़कियों ने पीड़ित को अकेले सताबुल्दी क्षेत्र में छोड़ दिया। उन तीन लड़कियों का अभी तक भी कुछ पता नहीं चला है। आरोपियों पर यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण :पोस्को: के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
माता-पिता और बेटी ने की आत्महत्या