गोपालगंज में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले, हिंदू एक हो जाएं तो देशद्रोही भाग जाएंगे
बाबा बागेश्वर धाम ने कहा, हिंदू अगर साथ होंगे तो देशद्रोहियों को भागना पड़ेगा। अगर हिंदू अलग रहेंगे तो उन्हें भागना पड़ेगा, लेकिन अगर हिंदू एक रहेंगे तो देशद्रोहियों को भागना पड़ेगा।
Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri news : बागेश्वर धाम के प्रमुख आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बिहार के गोपालगंज में कहा कि हिंदू अगर अकेले रहेंगे तो टूट जाएंगे। लेकिन अगर वे एक हो जाए तो देशद्रोही भाग जाएंगे।
गोपालगंज में आज बाबा बागेश्वर धाम की कथा का तीसरा दिन है। उन्होंने कहा कि यह बाबर का नहीं रघुवर का देश हैं। अगर हिंदू अकेले रहेंगे तो टूट जाएंगे, लेकिन अगर वे एक साथ रहेंगे तो उन्हें कोई नहीं तोड़ सकता। हिंदू अगर साथ होंगे तो देशद्रोहियों को भागना पड़ेगा। अगर हिंदू अलग रहेंगे तो उन्हें भागना पड़ेगा, लेकिन अगर हिंदू एक रहेंगे तो देशद्रोहियों को भागना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि तुम हमारा साथ दो, हम तुम्हें हिंदू राष्ट्र देंगे। हम संविधान के खिलाफ नहीं बोलते हैं संविधान हमारा आदर्श है। हमारे पूर्वजों ने संविधान को स्वीकार किया है। संविधान के अनुसार ही हम चलेंगे। बाबा ने कहा कि संविधान में 125 बार से ज्यादा संशोधन हो गया, एक बार हिंदू राष्ट्र के लिए और हो जाए तो और क्या चाहिए।
उल्लेखनीय है कि गोपालगंज में आज हनुमंत कथा के तीसरे दिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य दरबार भी लगाने वाले हैं। इसमें वे श्रद्धालुओं का पर्चा भी निकालेंगे। इसे लेकर लोगों को उत्साह बना हुआ है।
edited by : Nrapendra Gupta