शुक्रवार, 14 मार्च 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 7 members of banned organizations arrested in Manipur
Last Updated :इंफाल , शनिवार, 8 मार्च 2025 (11:23 IST)

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के 7 सदस्य गिरफ्तार, आरोपियों से 50,000 रुपए भी बरामद

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के 7 सदस्य गिरफ्तार, आरोपियों से 50,000 रुपए भी बरामद - 7 members of banned organizations arrested in Manipur
Manipur news: मणिपुर (Manipur) में अलग-अलग अभियानों में 4 प्रतिबंधित संगठनों के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (PWG) के 2 सदस्यों को शुक्रवार को इम्फाल पश्चिम जिले के लमफेल इलाके से पकड़ा गया जबकि इसी संगठन के 1 अन्य सदस्य को बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।
 
50,000 रुपए भी बरामद : उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान मोइरंगथेम जीवन सिंह (27), लैशराम टिकेन सिंह (40) और थौदम प्रेमकुमार सिंह (38) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लमफेल से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 50,000 रुपए भी बरामद किए गए हैं।
 
लोकचाओ नदी के पास से पकड़ा : उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कानबा लुप (केवाईकेएल) संगठन के 2 सदस्यों को गुरुवार को तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित लोकचाओ नदी के पास से पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान केशम नाओचा उर्फ निंगसिंगबा (38) और निंगथौजम संजय (18) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इन लोगों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (ताइबंगनबा) गुट के 24 वर्षीय सदस्य मयांगलाम्बम बोरिश सिंह को भी शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने एक अन्य प्रतिबंधित संगठन के 1 सदस्य को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान निंगथौजम धनंजय के रूप में हुई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta