शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 3.8 magnitude earthquake in Surat
Written By
Last Updated : रविवार, 12 फ़रवरी 2023 (12:39 IST)

गुजरात के सूरत में 3.8 तीव्रता का भूकंप

गुजरात के सूरत में 3.8 तीव्रता का भूकंप - 3.8 magnitude earthquake in Surat
अहमदाबाद। गुजरात के सूरत जिले में शुक्रवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आईएसआर के अधिकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र सूरत से करीब 27 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था। भूकंप के झटके देर रात 12:52 बजे महसूस किए गए। जानमाल के नुकसान कोई सूचना नहीं है।
 
जिला आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप का केंद्र सतह से 5.2 किलोमीटर की गहराई में था। यह जिले में हजीरा के पास अरब सागर में स्थित था। भूकंप के कारण जान-माल का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार राज्य में 1819, 1845, 1847, 1848, 1864, 1903, 1938, 1956 और 2001 में भूकंप की बड़ी घटनाएं देखी गई थीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta