मंगलवार, 27 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Updates
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 27 जनवरी 2026 (11:29 IST)

Weather Update : पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का कहर, इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

Weather Update News
Weather Update News : मौसम ने एकबार फिर पलटी मारी है। मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से लोग परेशान हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। भारी बर्फबारी के बाद पर्यटकों की हालत खराब हो गई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। बढ़ती बर्फबारी के चलते श्रीनगर हवाई अड्डे ने आज की सभी फ्लाइट रद्द कर दी है। उड़ानों के रद्द होने से सैकड़ों पर्यटक कश्मीर में फंस गए हैं।

खबरों के अनुसार, मौसम ने एकबार फिर पलटी मारी है। मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से लोग परेशान हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। भारी बर्फबारी के बाद पर्यटकों की हालत खराब हो गई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है।
बढ़ती बर्फबारी के चलते श्रीनगर हवाई अड्डे ने आज की सभी फ्लाइट रद्द कर दी है। उड़ानों के रद्द होने से सैकड़ों पर्यटक कश्मीर में फंस गए हैं। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 27 और 28 जनवरी को तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं।
Weather Update News

जम्मू-कश्मीर में 27 और 28 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। ऊंचे इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा हो सकता है, इसलिए प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को चेतावनी दी है। भारी बर्फबारी के कारण लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन मनाली और आसपास के इलाकों में लोकल लिंक रोड बंद हो गए हैं, जिससे सैकड़ों टूरिस्ट फंस गए हैं और आसपास के रास्तों पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई हैं।
मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है और कुल्लू, किन्नौर, चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज भोपाल, ग्वालियर समेत 28 जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। IMD ने आज दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही यलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा कि आज हल्की बारिश, गरज चमक के साथ छींटे पड़ने और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 29 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। फिलहाल बारिश और बर्फबारी से घाटी के लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उड़ानों के रद्द होने से सैकड़ों पर्यटक कश्मीर में फंस गए हैं, जो वीकेंड और गणतंत्र दिवस की छुट्टियां घाटी में बिताने के बाद लौटने वाले थे।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
LIVE: बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, ये दिग्गज हुए शामिल