बुधवार, 23 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Two killed, many trapped in under construction building collapse in Dharwad Karnataka
Written By
Last Modified: मंगलवार, 19 मार्च 2019 (21:02 IST)

कर्नाटक के धारवाड़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग ढहने से 2 लोगों की मौत

Dharwad। कर्नाटक के धारवाड़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग ढहने से 2 लोगों की मौत - Two killed, many trapped in under construction building collapse in Dharwad Karnataka
धारवाड़। कर्नाटक के धारवाड़ में मंगलवार को एक 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। खबरों के अनुसार इसमें 2 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। मलबे में 50 लोगों के फंसे होने की खबर हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।
 
मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने घटना पर दु:ख जताते हुए मुख्य सचिव को विमान के जरिए घटनास्थल पर पहुंचाने और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। यह घटना धारवाड़ के कुमारेश्वर नगर में हुई है।
    
अग्निशमन दल की इकाइयां और विशेषज्ञ नजदीक बेलागवी, हावेरी, गडाग और अन्य जिलों से घटनास्थल के लिए रवाना कर दिए गए हैं।
 
अभी तक इस हादसे में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। मलबे में श्रमिकों समेत 50 लोगों के दबे होने की आशंका है। मलबा हटाने के लिए पांच जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं।
 
मलबे से निकाले जाने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 20 एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं। उपायुक्त दीपा चोलान राहत कार्यों पर निगरानी के लिए घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए हैं।   
(Photo: ANI Twitter)