बुधवार, 23 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Suresh Prabhu on Kanpur train accident
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 28 दिसंबर 2016 (08:22 IST)

कानपुर में फिर रेल हादसा, क्या बोले रेल मंत्री सुरेश प्रभु...

कानपुर में फिर रेल हादसा, क्या बोले रेल मंत्री सुरेश प्रभु... - Suresh Prabhu on Kanpur train accident
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के रुरा क्षेत्र में आज सुबह अजमेर-सियाल्दाह एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अधिकारियों को घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने का निर्देश दिया है।
 
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर कहा,  'कानपुर के पास सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के मद्देनजर मैं स्थिति पर नजर रख रहा हूं। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। बचाव और राहत सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे।'
 
उन्होंने कहा, 'दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। घायलों को अनुग्रह राशि दिया जाएगा। सभी यात्रियों को आवश्यक सहायता मुहैया कराया जा रहा हैं। यात्रियों को राहत प्रदान करने के लिए हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं।'
 
दुर्घटना में 60 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। सूत्रों ने बताया की दुर्घटना के कारण व्यस्त दिल्ली-कानपुर मार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
लावारिस बैग मिलने पर ट्रंप टावर खाली कराया