सम्बंधित जानकारी
- उर्जित पटेल ने RBI गवर्नर पद से दिया इस्तीफा, निजी कारणों को बताया वजह
- निजामुद्दीन दरगाह में महिलाओं के प्रवेश से मनाही पर सरकार से दिल्ली हाईकोर्ट से मांगा जवाब
- भाजपा ने कहा, राहुल गांधी अलीबाबा हैं जो कंठ तक डूबे हुए हैं भ्रष्टाचार में
- Live updates : मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम
- विधानसभा चुनाव परिणामों से पहले मोदी सरकार को बड़ा झटका, मंत्री उपेन्द्र कुशवाह का इस्तीफा
काशी में मंदिर 'तोड़े जाने' के मुद्दे पर निजी विधेयक लाएंगे संजय सिंह
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि वाराणसी में काशी कॉरिडोर के नाम पर मंदिरों को कथित तौर पर ढहाए जाने के मुद्दे पर वे संसद के शीतकालीन सत्र में निजी विधेयक लाएंगे।
सर्वदलीय बैठक के बाद राज्यसभा सदस्य सिंह ने कहा कि वाराणसी में काशी कॉरिडोर के नाम पर पुराने मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और वे इस विषय पर इसी सत्र में निजी विधेयक लाएंगे।
आप नेता के मुताबिक उन्होंने बैठक में तेलंगाना में लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कथित तौर पर हटाए जाने का विषय भी उठाया जिस पर कई विपक्षी दलों ने उनका समर्थन किया। सिंह का कहना है कि उन्होंने ईवीएम में कथित गड़बडी का मुद्दा भी उठाया और इस पर भी कई विपक्षी नेताओं ने उनका समर्थन किया। संसद का शीतकालीन सत्र मंगलवार से आरंभ हो रहा है। (भाषा)
