शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Punjab Chief Minister Bhagwant Mann calls on Prime Minister Narendra Modi
Written By
Last Updated : गुरुवार, 24 मार्च 2022 (18:49 IST)

पंजाब के CM भगवंत मान ने PM मोदी से की मुलाकात

पंजाब के CM भगवंत मान ने PM मोदी से की मुलाकात - Punjab Chief Minister Bhagwant Mann calls on Prime Minister Narendra Modi
नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में 16 मार्च को शपथ ग्रहण के बाद मान की यह प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात है।

हाल में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं। मान ने संसद भवन में प्रधानमंत्री के कार्यालय में उनसे मुलाकात की।

भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई कर उसे रोकने और जनता के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने का वादा किया है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
एक दिन देश के मुस्लिम और ईसाई भी कहेंगे 'हमारा आरएसएस'... बोले कर्नाटक के मंत्री