गुरुवार, 19 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. New prices of petrol diesel released
Written By
Last Updated : शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (10:17 IST)

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव - New prices of petrol diesel released
नई दिल्‍ली। कच्चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में आज कमी आई। ब्रेंट क्रूड 2.17 डॉलर गिरकर 79.04 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई 1.82 डॉलर की गिरावट के साथ 74.29 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा। सरकारी तेल कंपनियों ने देश में आज शनिवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं।
 
देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा। आज महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 0.96 रुपए बढ़कर 107.17 रुपए प्रति लीटर और डीजल 0.93 रुपए महंगा होकर 93.66 रुपए पर पहुंच गया। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 0.60 रुपए बढ़कर 103.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 0.59 रुपए की तेजी के साथ 96.55 रुपए पर पहुंच गया।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.69 रुपए और डीजल 89.86, गाजियाबाद में 96.23 रुपए और डीजल 89.42, 
लखनऊ में पेट्रोल 96.36 रुपए और डीजल 89.56, पटना में पेट्रोल 107.24 रुपए और डीजल 94.04, 
पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
दिल्ली के फिनिक्स अस्पताल में लगी आग