रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Army saves 1500 turists in Sikkim from heavy snowfall
Written By
Last Updated : शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (12:56 IST)

बड़ी खबर, सिक्किम में 300 गाड़ियों में फंसे 1,500 पर्यटक, सेना ने बचाई जान

बड़ी खबर, सिक्किम में 300 गाड़ियों में फंसे 1,500 पर्यटक, सेना ने बचाई जान - Army saves 1500 turists in Sikkim from heavy snowfall
गंगटोक। भारतीय सेना ने पूर्वी सिक्किम के नाथू ला में 300 गाड़ियों में फंसे करीब 1,500 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला है। भारी बर्फबारी की वजह से इन पर्यटकों की जान सांसत में पड़ गई थी।
 
भारी बर्फबारी के चलते शुक्रवार शाम को 13 माइल और नाथू ला के बीच जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर गंगटोक से 300 वाहनों में आ रहे करीब 1,500 से 1,700 पर्यटक फंस गए थे।
 
महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत करीब 1,500 यात्रियों को निकाला गया और उनमें से 570 लोगों को 17वें माइल में सेना के शिविर में ठहराया गया है। इसमें कहा गया कि फंसे हुए पर्यटकों को खाना, गरम कपड़े और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
 
बर्फ हटाने के लिए और संपर्क बहाल करने के लिए सेना के बुलडोजर एवं क्रेन की मदद ली जा रही है। सभी आगंतुकों के गंगटोक के सुरक्षित नहीं लौटने तक राहत अभियान जारी रहेगी।