गुरुवार, 25 सितम्बर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 4 september 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 4 सितम्बर 2025 (10:19 IST)

GST दरों में कटौती से बड़ी राहत, जानिए किसने क्या कहा?

gst
Latest News Today Live Updates in Hindi : जीएसटी दरों पर मोदी सरकार के फैसले से गरीब और मध्यम वर्ग के साथ ही किसानों, एमएसएमई, महिलाओं और युवाओं को बड़ी राहत मिली है। जानिए किसने क्या कहा? पल पल की जानकारी...


10:19 AM, 4th Sep
-इंदौर में भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलजमाव।
-कल शाम से आज सुबह तक करीब 4 इंच बारिश दर्ज।
-बढ़ते जलस्तर के चलते सुबह 7 बजे यशवंत सागर का एक गेट और खोला गया। कुल दो गेट खुले हुए हैं।
-इंदौर के सिरपुर तालाब में भी पानी का स्तर बढ़ा। 
-कई स्कूलों ने तेज बारिश की वजह से अवकाश घोषित किया।
-शहर में अगले 2-3 दिन तेज वर्षा के आसार।

08:26 AM, 4th Sep
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वादों पर अडिग हैं। GST दरों में कटौती और प्रक्रिया सुधारों का यह ऐतिहासिक फैसला गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देगा, साथ ही किसानों, MSME, महिलाओं और युवाओं को भी सहारा देगा। व्यवस्था को सरल बनाकर और आम नागरिकों पर बोझ कम करके, ये सुधार न केवल जीवनयापन में आसानी सुनिश्चित करेंगे, बल्कि विशेष रूप से छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के लिए व्यापार करने में आसानी को भी बढ़ावा देंगे। भारत के लिए वास्तव में एक परिवर्तनकारी निर्णय!
 
भाजपा नेता दिलीप घोष ने GST की दरों में बदलाव पर कहा कि जनता से टैक्स मिलता है। जहां संभव है जनता को राहत मिलनी चाहिए। सरकार की तरफ से बहुत अच्छा फैसला लिया गया है। लोगों को उम्मीद नहीं थी कि इतनी राहत मिलेगी। इससे स्पष्ट होता है कि देश आर्थिक दृष्टि से सशक्त है।
 
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, भारत की आर्थिक यात्रा में एक ऐतिहासिक कदम। विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी दरों में भारी कमी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार। यह सुधार प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में किए गए वादे को पूरा करता है। ये नागरिकों के जीवन को आसान बनाएगा और अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।
 

07:47 AM, 4th Sep
-यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का कहर, नदियां उफान पर, खराब मौसम में दिल्ली में 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द।

07:46 AM, 4th Sep
-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जीएसटी की दरों को लेकर बड़ा एलान किया। अब जीएसटी में सिर्फ 3 स्लैब छोड़े गए हैं। 12 फीसदी और 28 फीसदी वाले कर ढांचों को खत्म कर दिया गया है, वहीं 5, 18 के स्लैब्स को बरकरार रखा गया है। 40 फीसदी का एक नया टैक्स ढांचा बनाया गया है। 
-केंद्र सरकार ने कई उत्पादों पर जीएसटी को पूरी तरह से खत्म करने का एलान किया है। इनमें आम जरूरत के खाद्य पदार्थ और बच्चों-युवाओं की शिक्षा जरूरतों से जुड़े अहम उत्पाद शामिल हैं।