गुरुवार, 25 सितम्बर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 23 august 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 23 अगस्त 2025 (14:44 IST)

चमोली के थराली में बादल फटने से तबाही, मलबे में दबे लोग

cloud burst
Latest News Today Live Updates in Hindi : उत्तारखंड के चमोली में स्थित थराली गांव में बादल फटने से तबाही मच गई। 2 लोगों के मलबे में दबने की खबर है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पल पल की जानकारी...


12:49 PM, 23rd Aug
भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों पर लगी पाबंदी 24 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है। पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की अवधि 24 सितंबर तक बढ़ा दी है।

12:08 PM, 23rd Aug
बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने आरकॉम और अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों पर छापे, प्राथमिकी दर्ज

08:13 AM, 23rd Aug
चमोली DM संदीप तिवारी ने कहा, चमोली की थराली तहसील में कल रात बादल फटने से भारी नुकसान की आशंका है। बादल फटने से काफी मलबा आया है, जिससे SDM आवास समेत कई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

07:42 AM, 23rd Aug
उत्तारखंड के चमोली में स्थित थराली गांव में बादल फटने से तबाही। राहत और बचाव कार्य जारी है। 

07:40 AM, 23rd Aug
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है। वे दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए विशेष दूत भी होंगे। 

07:39 AM, 23rd Aug
भारत सरकार ने TikTok को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। ALSO READ: क्या भारत में TikTok पर से प्रतिबंध हट गया है? सरकार की सफाई