1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नागपंचमी
  4. Naagpanchami And kaalsarp dosh

नागपंचमी पर कालसर्प दोष दूर करना है? तो जानिए कब करें रूद्राभिषेक...

नागपंचमी विशेष
सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी मनाई जाती है। जिस किसी की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, नागपंचमी के दिन विशेष पूजा करने से यह दोष दूर हो जाता है।
 
इस बार 15 अगस्त के दिन नागपंचमी पर स्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ योग माना गया है। नागपंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 54 मिनट से 8 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस समय नागपूजन करने से काल सर्प दोष से निश्चित रूप से मुक्ति मिलेगी। 
 
ऐसे दूर करें कालसर्प दोष
 
अगर किसी की कुंडली में कालसर्प दोष है तो नागपंचमी के दिन पूजा करने से कालसर्प दोष दूर हो जाता है। कालसर्प दोष को दूर करने के लिए यह दिन बहुत विशेष माना जाता है। इस दिन नागों की पूजा और ॐ नम: शिवाय का जप करना फलदायी होता है। इसके अलावा इस दिन पर रुद्राभिषेक करने से भी जातक की कुंडली से कालसर्प दोष दूर हो जाता है।
अगला लेख
नागपंचमी पर मिल सकती है पितृदोष से मुक्ति, जरूर करें यह पूजा ...