सम्बंधित जानकारी
- कौन से लक्षण कंसीव करने के तुरंत बाद ही दिखने लगते हैं? क्या आपको भी महसूस हो रहे हैं ये लक्षण?
- छोटे बच्चे को अगर रहती है कब्ज की समस्या, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, मिलेगा आराम
- बच्चों के पेट के कीड़ों से जुड़े इन मिथकों पर क्या आप भी करते हैं भरोसा? जानें इनकी सच्चाई
- बच्चे के लिए खरीद रहे हैं पैकेट वाले बेबी फूड्स तो लेबल पर पढ़ लें ये चीजें
- शिशु की नाजुक स्किन को लेकर पीढ़ियों से सुनी जा रही ये बातें मिथक हैं या सच्चाई
शिशु के लिए जरूरी है Tummy Time, जानें इसे कराने के 3 आसान तरीके
जानिए कैसे पेट के बल लेटना शिशुओं के विकास के लिए होता है फ़ायदेमंद
Tummy Time
Tummy time Alternatives For Babies- शिशु लगभग 6 महीने में घुटनों के बल चलना शुरू कर देते हैं, लेकिन इससे पहले वे एक ही स्थान पर लेटकर अपने हाथ-पैरों को चलाते रहते हैं। इस दौरान बच्चे धीरे-धीरे खुद अपने पेट के बल पलटना भी सीख जाते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि शिशुओं के पेट के बल लेटना उनकी ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
डॉक्टर्स भी नवजात शिशुओं को रोजाना थोड़ी देर पेट के बल लेटने की सलाह देते हैं, जिसे आम भाषा में टमी टाइम भी कहा जाता है। कई शिशु ऐसे भी होते हैं, जिन्हें पेट के बल लेटना बिल्कुल पसंद नहीं होता है, जैसे ही पेरेंट्स उन्हें पेट के बल लेटाते हैं उनका रोना शुरू हो जाता है।
आज के लेख में हम आपको शिशुओं के लिए टमी टाइम के कुछ अन्य विकल्पों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप उन्हें टमी टाइम दे सकते हैं। इसके साथ ही, ये भी जानते हैं कि शिशुओं के लिए टमी टाइम क्यों जरूरी है।ALSO READ: शिशु की नाजुक स्किन को लेकर पीढ़ियों से सुनी जा रही ये बातें मिथक हैं या सच्चाई
टमी टाइम का मतलब होता है, जागते हुए शिशु को पेट के बल लिटाना। ऐसा माना जाता है कि शिशुओं को इस पॉजीशन में लिटाने से उनके ओवरऑल डेवलपमेंट में मदद मिलती है। शिशुओं के बेहतर विकास और स्वास्थ्य के लिए टमी टाइम बेहद जरूरी होता है।
एक अध्ययन के अनुसार, बच्चे के लिए टमी टाइम जरूरी है, क्योंकि यह उनकी गर्दन और कंधे की मांसपेशियों के विकास में मदद करता है, फ्लैट हेड सिंड्रोम के जोखिम को कम करता है और बॉडी की स्ट्रेंथ को बढ़ाने का काम करता है और उनके शरीर के विकास में मदद करता है।
टमी टाइम के विकल्प क्या हैं? - Alternatives Of Tummy Time For Babies in Hindi
- एक तकिया (Tummy Time Pillow) लें और इसे फर्श या बिस्तर पर रख दें और अपने बच्चे को उसके ऊपर पेट के बल लेटा दें।
- अपने हाथों का सहारा देते हुए शिशु को पेट के बल हाथ पर पेट के बल लेटाएं और घुमाएं।
- अपनी एड़ियों को मोड़कर बैठ जाएं और शिशु को पेट के बल उसके ऊपर लिटा दें।
- बच्चे की गर्दन, कंधे और हाथ की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
- बच्चे की मोटर कौशल यानी मांसपेशियों को कंट्रोल करने की क्षमता में सुधार करता है।
- शिशु के सिर को फ्लैट होने से रोकता है।
शिशुओं के लिए टमी टाइम बहुत जरूरी है, इसलिए अगर आपका बच्चा पेट के बल लेटाने पर रोता है तो आप उन्हें टमी टाइम देने के लिए डॉक्टर के बताए अन्य विकल्पों को ट्राई कर सकते हैं। थोड़ी देर के लिए ही सही, लेकिन दिन में कई बार बच्चे को टमी टाइम दें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
