बुधवार, 23 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Pregnant women, murder
Written By
Last Modified: बुधवार, 2 नवंबर 2016 (18:04 IST)

गर्भवती महिला की हत्या, हिरासत में पति

गर्भवती महिला की हत्या, हिरासत में पति - Pregnant women, murder
इंदौर। पुलिस ने 26 वर्षीय गर्भवती महिला की कथित हत्या के मामले में उसके पति को बुधवार को हिरासत में ले लिया। हत्याकांड की शिकार महिला को 7 माह का गर्भ था। उसका पति से पिछले कई दिनों से विवाद हो रहा था।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि द्वारकापुरी क्षेत्र में मंगलवार रात चाकू के कई वार कर रोशनी (26) की हत्या कर दी गई। इस मामले में उसके पति संतोष पाटीदार उर्फ सोनू (28) को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड की शिकार महिला को 7 माह का गर्भ था। उसका पति से पिछले कई दिनों से विवाद हो रहा था। 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोशनी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में विस्तृत जांच जारी है। 
ये भी पढ़ें
पूर्व सैनिक की मौत पर बवाल, राहुल गांधी पुलिस हिरासत में