शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. What did former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan say on Congress's NOTA appeal?
Last Updated : सोमवार, 13 मई 2024 (12:08 IST)

Indore: कांग्रेस की NOTA की अपील पर क्या बोलीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन?

कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने ले लिया था नाम वापस

Indore: कांग्रेस की NOTA की अपील पर क्या बोलीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन? - What did former Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan say on Congress's NOTA appeal?
Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा (Lok Sabha) की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (Sumitra Mahajan) ने राजनीति में सकारात्मकता की जरूरत पर जोर देते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस (Congress) को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि उसे इंदौर लोकसभा क्षेत्र (Indore Lok Sabha constituency) के मतदाताओं से नोटा को वोट देने की अपील क्यों करनी पड़ी?

 
कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने वापस ले लिया था नाम: कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी अक्षय कांति बम (Akshay Kanti Bam)ने पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 29 अप्रैल को अपना पर्चा वापस ले लिया और वे इसके तुरंत बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। नतीजतन इस सीट के 72 साल के इतिहास में कांग्रेस पहली बार चुनावी दौड़ में नहीं है।
 
कांग्रेस ने की थी नोटा की अपील : इसके बाद कांग्रेस ने स्थानीय मतदाताओं से अपील की कि वे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) का बटन दबाकर भाजपा को सबक सिखाएं। महाजन ने ओल्ड पलासिया क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार भारत को सशक्त बनाने के लिए सहमति देने के वास्ते मतदान किया जा रहा है।

 
महाजन बोलीं, कांग्रेस करे आत्मनिरीक्षण: इंदौर में कांग्रेस की नोटा की अपील पर उन्होंने कहा कि खुद कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि उसकी यह स्थिति क्यों हुई और उसे ऐसा आह्वान क्यों करना पड़ा? भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल महाजन, लोकसभा में 1989 से 2014 के बीच लगातार 8 बार इंदौर की नुमाइंदगी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह नोटा क्या होता है? हमें जीवन में हमेशा सकारात्मक बने रहना चाहिए और नकारात्मकता को जीवन में नहीं आने देना चाहिए।

 
महाजन ने हाल ही में जताई थी हैरानी: इंदौर के कांग्रेस उम्मीदवार बम के ऐन मौके पर पर्चा वापस लेने से इस प्रमुख विपक्षी दल के चुनावी दौड़ से बाहर होने के घटनाक्रम को लेकर महाजन ने हाल ही में हैरानी जताई थी। उन्होंने यह भी कहा था कि इंदौर लोकसभा सीट के इतिहास में अपनी तरह के पहले चुनावी पालाबदल से नाराज कुछ पढ़े-लिखे लोगों ने उन्हें फोन करके कहा था कि अब वे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर नोटा का विकल्प चुनेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Lok Sabha Elections LIVE: बंगाल की वोटिंग पर बोले विजयवर्गीय, मुस्लिम मोदीजी को वोट दे रहे हैं