बुधवार, 25 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ben Stokes could return to ODI cricket again at the behest of Brendon Mccllum
Written By WD Sports Desk
Last Updated : बुधवार, 25 सितम्बर 2024 (15:23 IST)

वनडे क्रिकेट में एक बार फिर संन्यास से वापसी कर सकते हैं बेन स्टोक्स

Ben Stokes
वनडे क्रिकेट में एक बार संन्यास लेकर विश्वकप के लिए टीम के लिए खेल चुके बेन स्टोक्स एक बार फिर यह चीज दोहरा सकते हैं। बेन स्टोक्स ने बयान दिया है कि अगर इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मक्कलम उनको फोन कर कहें कि सफेद गेंद की क्रिकेट में वापसी करनी है तो वह फिर एक बार इस पर विचार करेंगे।

गौरतलब है कि बेन स्टोक्स ने पहले भी लाल गेंद की क्रिकेट के लिए सफेद गेंद की क्रिकेट से संन्यास लिया था लेकिन वनडे विश्वकप 2023 के लिए उन्होंने संन्यास त्याग दिया।

स्टोक्स ने इस प्रारूप में इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके नाम 38.98 की औसत से 2924 वनडे रन हैं, जिसमें 13 शतक शामिल हैं। उन्होंने 42.39 के औसत से 74 एकदिवसीय विकेट भी लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/61 है। पिछले क्रिकेट विश्व कप फाइनल में उनके नाबाद 84 रन ने इंग्लैंड की पहली जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
हालांकि वनडे विश्वकप 2023 उनके लिए इसका ठीक उलट गया था। वह सिर्फ अपने पड़ोसी देश नीदरलैंड्स के खिलाफ शतक जमा पाए थे। इंग्लैंड की टीम  भी सिर्फ पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और बांग्लादेश से जीत पाई थी। वहीं टीम को अगली चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए क्वालिफाय करने के भी लाले पड़ गए थे।
ये भी पढ़ें
डूबते बांग्लादेश को तिनके का सहारा, यह ऑलरआउंडर हुआ फिट