1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. attack on army vehicle in rajauri

राजौरी में सेना के वाहन पर हमला, जंगल में छिपे आतंकियों ने चलाई गोलियां

search operation in jammu kashmir
Jammu Kashmir news in hindi : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर बसे एक गांव के पास बुधवार को जंगल में छिपे संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे सुंदरबनी सेक्टर के फाल गांव के पास थोड़ी देर हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है। माना जा रहा है कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं।
 
अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की, जबकि आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
IGIA पर बढ़ेगा उपयोगकर्ता शुल्क, घरेलू हवाई किराए में होगी 2 प्रतिशत तक की वृद्धि