मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. switzerland train derailment avalanche goppenstein
Last Modified: सोमवार, 16 फ़रवरी 2026 (22:29 IST)

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

Switzerland train derailment
दक्षिणी स्विट्जरलैंड में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जब करीब 80 यात्रियों को लेकर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आने के बाद पटरी से उतर गई। इससे पहले 2023 में बर्न के पास आए एक तूफान के दौरान 20 मिनट के भीतर दो ट्रेनें पटरी से उतर गई थीं, जिसमें 15 लोग घायल हुए थे। मीडिया खबरों के मुताबिक यह घटना गोप्पेनस्टाइन गांव के पास स्टॉकग्राबेन क्षेत्र में सुबह लगभग 7 बजे स्थानीय समय पर हुई।
मीडिया खबरों के मुताबिक कई यात्रियों को रेक्सयू किया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक ट्रेन स्थानीय समयानुसार सुबह 6.12 बजे स्पीएज़ से रवाना हुई थी और ब्रिग की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद गोप्पेनस्टाइन और ब्रिग के बीच रेल सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।
कम से कम मंगलवार तक इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद रह सकता है। स्विट्जरलैंड का रेल नेटवर्क अपनी समयबद्धता और दुर्गम इलाकों तक पहुंच के लिए जाना जाता है। दुनियाभर से रेल प्रेमी यहां के खूबसूरत और पहाड़ी रूट्स का अनुभव करने आते हैं।  मीडिया खबरों के मुताबिक प्रशासन हालात का आकलन कर रहा है और घायलों को चिकित्सकीय सहायता दी जा रही है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल