बुधवार, 23 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Switzerland, illegal drugs
Written By
Last Modified: मंगलवार, 7 मार्च 2017 (22:20 IST)

स्विट्जरलैंड पहुंचने वाली गैरकानूनी दवाओं का सबसे बड़ा स्रोत है भारत

स्विट्जरलैंड पहुंचने वाली गैरकानूनी दवाओं का सबसे बड़ा स्रोत है भारत - Switzerland, illegal drugs
बर्न/ नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड में प्रवेश करने वाली गैरकानूनी दवाओं में से करीब आधी भारत से पहुंचती हैं। स्विट्जरलैंड सरकार ने मंगलवार को इस बारे में आंकड़े जारी किए हैं।
ताजा वार्षिक आंकड़ों के अनुसार, 2016 में स्विट्जरलैंड के सीमा शुल्क अधिकारियों ने जो दवाएं जब्त की हैं, उनमें सबसे अधिक जोश बढ़ाने वाली दवाएं हैं।
 
स्विट्जरलैंड सरकार की एजेंसी स्विसमेडिक के अनुसार, स्विस सरकार द्वारा 2016 में जब्त की गईं गैरकानूनी तरीके से आयातित दवाओं में से 48 प्रतिशत भारत की हैं। यह लगातार दूसरा साल है, जबकि स्विट्जरलैंड में गैरकानूनी दवाओं के स्रोत के रूप में भारत शीर्ष पर रहा है। हालांकि 2015 में यह आंकड़ा 42 प्रतिशत रहा था।
 
भारत के बाद स्विट्जरलैंड में गैरकानूनी दवाओं का दूसरा प्रमुख स्रोत पश्चिमी यूरोप (ब्रिटेन, जर्मनी और पुर्तगाल) हैं। करीब 13 प्रतिशत गैरकानूनी आयात एशिया (भारत को छोड़कर) होता है। वहीं 9 प्रतिशत गैरकानूनी दवाइयां पूर्वी यूरोप से आती हैं। (भाषा)