शनिवार, 21 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Japan's space tourists safely return to Earth after 12 days
Written By
Last Updated : सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (11:03 IST)

जापान के अंतरिक्ष पर्यटक यात्री 12 दिन बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौटे

जापान के अंतरिक्ष पर्यटक यात्री 12 दिन बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौटे - Japan's space tourists safely return to Earth after 12 days
मॉस्को। जापान के एक अरबपति, उनका प्रोड्यूसर और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री 12 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सोमवार को सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए। वे 1 दशक से भी अधिक समय बाद खुद पैसे चुकाकर अंतरिक्ष में जाने वाले पहले पर्यटक हैं।
 
फैशन कारोबारी युसाकु मिजावा, उनके प्रोड्यूसर योजो हिरानो और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर मिसुर्किन रूसी सोयुज अंतरिक्ष यान से भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुए थे। वे झेज्काजगन शहर से करीब 148 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर कजाखस्तान में उतरे।
 
मिजावा (46) और उनके 36 वर्षीय प्रोड्यूसर 2009 के बाद से खुद पैसे चुकाकर अंतरिक्ष केंद्र जाने वाले पहले पर्यटक हैं।(वार्ता)