मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Indonesia
Written By
Last Updated :जकार्ता , शनिवार, 6 मई 2017 (09:08 IST)

इंडोनेशिया में जेल तोड़कर 200 कैदी फरार

इंडोनेशिया में जेल तोड़कर 200 कैदी फरार - Indonesia
जकार्ता। इंडोनेशिया में रिआऊ प्रांत के पेंकांबरू में क्षमता से अधिक भरी एक जेल को तोड़कर 200 कैदी शुक्रवार को फरार हो गए।
 
कानून मंत्रालय के स्थानीय कार्यालय के प्रमुख फर्डिनांड सियागियन ने कहा कि रिआऊ प्रांत के पेंकांबरू स्थित इस जेल में कैदियों ने सुरक्षा बलों पर बुरे व्यवहार को लेकर शिकायत की थी और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। उन्होंने एक टेलीविजन से कहा कि यह घटना जुमे की नमाज से पहले हुई है।
 
रिआऊ पुलिस के प्रवक्ता गुंतूर आर्यो तेजो ने कहा कि 77 कैदियों को पुन: पकड़ लिया गया है जबकि लगभग 200 कैदी फरार हो गए। इस जेल में कैदियों को रखने की क्षमता सिर्फ 700 है लेकिन इसमें 1,800 कैदियों को रखा गया था। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सेना की ओर से संचालित ‘गुडविल’ स्कूलों से गिलानी को समस्या