America में भारतीय ट्रक ड्राइवर ने कई कारों को रौंदा, 3 लोगों की गई जान, कैमरे में कैद हुआ हादसा
Indian Trucker California Crash : अमेरिका में भारतीय शख्स को दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक ट्रक दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय वह नशे की हालत में था। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए हैं। खौफनाक हादसा जशनप्रीत सिंह के ट्रक में लगे कैमरे (डैशकैम) में कैद हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी। अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा विभाग ने भी पुष्टि की है कि जशनप्रीत सिंह के पास अमेरिका में रहने का कोई कानूनी कागज नहीं है।
खबरों के अनुसार, अमेरिका में भारतीय शख्स को दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक ट्रक दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय वह नशे की हालत में था। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए हैं। इस हादसे का वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है।
इस ट्रक ड्राइवर की पहचान जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है और उसे अमेरिका में आया अवैध आप्रवासी बताया गया है। जशनप्रीत सिंह 2022 में दक्षिणी सीमा को अवैध रूप से पार करके अमेरिका में घुसा था। अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा विभाग ने भी पुष्टि की है कि जशनप्रीत सिंह के पास अमेरिका में रहने का कोई कानूनी कागज नहीं है।
दुर्घटना में मारे गए 3 लोगों की अभी तक सार्वजनिक रूप से पहचान नहीं की गई है। घायलों में खुद जशनप्रीत सिंह और एक मैकेनिक शामिल है। खौफनाक हादसा जशनप्रीत सिंह के ट्रक में लगे कैमरे (डैशकैम) में कैद हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई।
Edited By : Chetan Gour
फोटो सौजन्य : टि्वटर/एक्स