1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Facebook Britain
Written By
Last Modified: लंदन , गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (20:15 IST)

फेसबुक को फिर लगा बड़ा झटका, ब्रिटेन में लगा 4 करोड़ 70 लाख का जुर्माना

Facebook
लंदन। ब्रिटेन के सूचना आयुक्त कार्यालय ने गुरुवार को फेसबुक पर आंकड़ों की सुरक्षा संबंधी कानून के गंभीर उल्लंघन को लेकर पांच लाख (लगभग 4 करोड़ 70 लाख रुपए) पाउंड का जुर्माना लगाया।
 
आईसीओ ने यह जुर्माना कैंब्रिज एनालिटिका मामले में अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी की भूमिका को लेकर  लगाया है। यह मुद्दा पिछले कुछ महीनों से चर्चा में रहा है।
 
आईसीओ ने कहा कि उसकी जांच में पता लगा कि फेसबुक ने 2007 से 2014 के बीच यूजर की निजी  जानकारी का उपयोग उनकी सहमति के बिना ही एप्लिकेशन डेवलपरों को करने की अनुमति दे दी। 
 
सूचना आयुक्त एलिजाबेथ डेन्हम ने कहा कि फेसबुक अपने उपयोगकर्ताओं के आंकड़ों की गोपनीयता की रक्षा  करने में नाकाम रहा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी कंपनी को बेहतर कदम उठाना चाहिए था।

mgid

 
यह जुर्माना ब्रिटेन के आंकड़ा सुरक्षा कानून, 1998 के तहत लगाया गया है। मई में उस कानून के स्थान पर  नया कानून लागू हो गया है। इसके अलावा यूरोपीय संघ का आंकड़ा संरक्षण नियम भी लागू है। नए कानून के तहत आईसीओ को व्यापक अधिकार हैं।

aniview

ये भी पढ़ें
बड़ा खुलासा, ट्रंप की फोन पर होने वाली बातचीत सुनते हैं चीनी और रूसी जासूस